प्रधानमंत्री मोदी ने जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं।

उपराष्ट्रपति होने के नाते वह राज्यसभा के सभापति भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, हमारे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी को जन्मदिन की बधाई। उन्हें हमारे संविधान की गहरी समझ है, जो एक अग्रणी वकील के रूप में उनके वर्षों के अनुभव से स्पष्ट झलकती है।

प्रधानमंत्री ने कहा, उन्होंने राज्यसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए हैं। समाज सेवा के प्रति उनकी रुचि भी अत्यंत प्रशंसनीय है। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें