प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को उसके प्रदर्शन पर बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन की सराहना की। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) 42 सीट के साथ जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और वह अपने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस के साथ केंद्र शासित प्रदेश में अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी पार्टी केंद्र के साथ रचनात्मक संबंध की उम्मीद करती है। उन्होंने कहा, बधाई संदेश के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद नरेन्द्र मोदी साहब। हम संघवाद की सच्ची भावना में रचनात्मक संबंध की आशा करते हैं ताकि जम्मू-कश्मीर के लोग निरंतर विकास और सुशासन से लाभान्वित हो सकें।

प्रमुख खबरें

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी

Lucknow के नाका में 17 वर्षीय बेटे ने मां पर उपकरण से किया हमला, मौत

IPL से पहले Sunrisers Hyderabad छोड़ सकते हैं Abhishek Sharma, कई फ्रेंचाइजी की नजर