Prime Minister Modi ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल देते हुए शनिवार को कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने छात्रों को एनसीसी जैसी प्रशिक्षण गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया, जिससे उनमें अनुशासन, नागरिक चेतना और राष्ट्रभावना विकसित हो।

यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक आलोक मेहता ने अपनी नयी पुस्तक ‘‘रिवोल्यूशनरी राज: नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष’’ की एक प्रति प्रधानमंत्री को सौंपी, जिस दौरान उन्होंने उक्त टिप्पणी की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आलोक मेहता से मिलकर खुशी हुई और उनके द्वारा लिखित पुस्तक की प्रति प्राप्त की।’’ विज्ञप्ति के अनुसार, मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ भेंट के दौरान हुई चर्चा में भारत के भविष्य की विकास दृष्टि, शासन में जमीनी अनुभव का महत्व तथा सरकार से जनता की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh Election 2026 LIVE Updates । मुहम्मद यूनुस की देखरेख में चुनाव, क्या Bangladesh में लौटेगा लोकतंत्र का राज?

Kanpur Lamborghini Crash | तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने ड्राइवर की थ्योरी को किया खारिज

Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple

Maharshi Dayanand Saraswati Jayanti 2026: Back to Vedas का नारा देने वाले Maharshi Dayanand की जयंती, जानें क्या था उनका Real Message