प्रधानमंत्री मोदी ने उन्नाव सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया, मुआवजे की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे में लोगों की मौत होने पर शोक जताया और कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की।

उन्नाव के जोजीकोट गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस के दूध के टैंकर से टकराने से 18 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी एक पोस्ट में मोदी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।’’

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’’ पीएमओ ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायल हुए प्रत्‍येक व्‍यक्ति को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला! उत्तर प्रदेश के किसानों और आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजा दोगुना, फसल और पशुधन नुकसान पर राहत राशि में भारी बढ़ोतरी

IAAC Literature Festival New York में 14 नवंबर से, प्रतिभा राय और अरविंद सुब्रमण्यन होंगे शामिल

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला