‘‘Prime Minister Modi को पता था कि मैं खुश नहीं हूं’’: Trump ने भारत के रूसी तेल खरीद पर कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘ जानते थे कि मैं भारत के रूसी तेल खरीदने से खुश नहीं हूं ’’ और अमेरिका कभी भी भारत के खिलाफ शुल्क में बढ़ोतरी कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ये टिप्पणियां रविवार को फ्लोरिडा से वाशिंगटन डीसी जाते समय ‘एयर फोर्स वन’ (विमान) में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कीं।

ट्रंप की ये टिप्पणी तब आई जब ‘एयर फोर्स वन’ में उनके साथ यात्रा कर रहे अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क ही वह ‘‘बड़ी वजह’’ है जिसकी वजह से भारत अब रूस से काफी कम तेल खरीद रहा है।

ग्राहम ने अपने शुल्क विधेयक के बारे में बात की जिसमें रूसी तेल खरीदने वाले देशों से आयात पर 500 प्रतिशत शुल्क लगाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है।

ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंधों से रूस को बहुत नुकसान हो रहा है और फिर उन्होंने भारत का जिक्र किया। इसके बाद ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया है। ग्राहम ने कहा, ‘‘ करीब एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर गया था और वह बस इसी बारे में बात कर रहे थे कि वे रूस से कम तेल खरीद रहे हैं।

प्रमुख खबरें

जिसने आज तक नहीं जीता कोई चुनाव, तमिलनाडु में विजय से ज्यादा वो चर्चा में क्यों? अन्नामलाई का गेम और शाह का प्लान, पूरी कहानी कुछ और है

June Travel Tips: दिल्ली की गर्मी से चाहिए राहत? Weekend Trip पर जाएं बादलों के देश Lansdowne

Sai Sudarshan को मिलेगा No. 3 पर मौका, Gambhir बोले- IPL फॉर्म का इनाम!

Sun in Mrigashira Nakshatra: सूर्य का मृगशिरा नक्षत्र में महाप्रवेश, इन 6 राशियों के Career में आएगा बड़ा उछाल