Russia और Austria की यात्रा के बाद Prime Minister Modi स्वदेश रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी को मंगलवार को पुतिन ने आधिकारिक रूप से ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू एपोसल’ पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। रूस के बाद मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ऑस्ट्रिया की मेरी यात्रा ऐतिहासिक और बेहद सार्थक रही है। हमारे देशों के बीच मित्रता में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। मुझे वियना में विविध कार्यक्रमों में भाग लेने की खुशी है।’’ मोदी ने दोनों देशों में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया।

प्रमुख खबरें

Eye Makeup Mistakes: काजल लगाते समय ये 5 गलतियां न करें, आंखें दिखेंगी छोटी और डल

West Asia War: IEA की चेतावनी- 1970 से भी बड़ा होगा Energy Crisis, दुनिया भर में मचेगी हाहाकार।

एचडीएफसी बैंक शेयर में गिरावट, लक्ष्य मूल्य कटौती और प्रबंधन विवाद से बढ़ी चिंता

Hormuz Strait पर Iran की चेतावनी से सहमा बाजार, Crude Oil महंगा, Gold Price धड़ाम!