BRICS Summit | सबसे लंबी राजनयिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- भारत ब्रिक्स के लिए प्रतिबद्ध

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में ब्रिक्स के लिए प्रतिबद्ध है। वह ब्राजील सहित पांच देशों की एक सप्ताह की यात्रा पर रवाना हुए, जहां वह इस ब्लॉक की बैठक में भाग लेंगे। मोदी ने अपने प्रस्थान संबंधी बयान में कहा, ‘‘हम मिलकर एक अधिक शांतिपूर्ण, समतापूर्ण, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए प्रयासरत हैं।’’

बहुध्रुवीय विश्व के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री मोदी की घाना की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है। साथ ही, यह तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा होगी। ब्रिक्स उभरती हुई राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का एक संगठन है। इसके घटक राष्ट्र ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

प्रमुख खबरें

Kajal Aggarwal Birthday: जर्नलिस्ट बनने आई थीं, सिंघम गर्ल ऐसे बनीं Bollywood-South की Queen

Market Opening Bell | Sensex 557 अंक टूटा, Nifty 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसला, इंफोसिस 8% क्रैश

Maa Inti Bangaaram की रिलीज़ से ठीक पहले तिरुमाला मंदिर पहुँचीं Samantha Ruth Prabhu, पति राज निदिमोरु के साथ लिया भगवान का आशीर्वाद

Karnataka MLC Elections 2026 | कांग्रेस की प्रचंड जीत से BJP-JD(S) में खलबली, 11 सीक्रेट वोटों ने उड़ाई विपक्ष की नींद