PM Modi ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रख्यात समाज सुधारक ज्योतिराव फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने अपना जीवन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने व समानता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया तथा उनके विचारों से लाखों लोगों को ताकत मिलती है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज हम महान समाज सुधारक महात्मा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Meghalaya : आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में विपक्षी VPP को कारण बताओ नोटिस जारी

समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों के उद्धार के लिए आंदोलन के प्रतीक माने जाने वाले 19वीं सदी के सुधारक ने अपना जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले भी एक अग्रणी समाज सुधारक थीं, जिन्हें विशेष रूप से महिलाओं को शिक्षित करने में उनकी भूमिका के लिए सराहा जाता है।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav