Prime Minister Modi ने Karpoori Thakur की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें शनिवार को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने ठाकुर को याद करते हुए कहा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान उनकी राजनीति के केंद्र में हमेशा रहा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।’’

‘जननायक’ के नाम से लोकप्रिय ठाकुर को 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। कर्पूरी ठाकुर का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में 24 जनवरी 1924 को हुआ था।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी