लोकसभा में अनुराग ठाकुर के भाषण की प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की, लोगों से सुनने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में दिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य अनुराग ठाकुर के भाषण की मंगलवार को सराहना की और कहा कि इसे अवश्य सुना जाना चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान, विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधन पर राजनीतिक रूप से पलटवार किया।

ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण को लेकर उन पर पलटवार किया। भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकारों के दौरान हुए कथित घोटालों और अतीत में उसके नेताओं द्वारा विपक्ष के नेता से सवाल पूछने के लिए जाति आधारित कोटा के बारे में आलोचनात्मक संदर्भों का उल्लेख किया।

जाति आधारित गणना के मुद्दे पर, राहुल की जाति के संबंध में उनके सवाल के कारण लोकसभा में हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष ने इसे अपमान बताया और कहा कि यह उन्हें जातिवार गणना की अपनी मांग पर अड़े रहने से नहीं डिगा पाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में बजट पर चर्चा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के जवाब की सराहना की। उन्होंने कहा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट की और यह समाज के हर वर्ग के लिए क्या प्रदान करता है, इस बारे में एक बहुत व्यापक तस्वीर प्रस्तुत की है। उन्होंने विकास और सुधारों के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है।

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन