Prime Minister Modi ने बीटिंग रिट्रीट समारोह के प्रस्तुतिकर्ताओं की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीटिंग रिट्रीट समारोह के प्रस्तुतिकर्ताओं की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की। विजय चौक पर आयोजित समारोह का मुख्य विषय ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्षपूरे होना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। राष्ट्रपति एक पारंपरिक बग्गी में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।

मोदी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके द्वारा तैयार की गई विविध प्रस्तुति ऊर्जा से भरपूर थीं और देश की रक्षा करने वालों के प्रति गर्व की भावना को दर्शाती हैं। उन्होंने नौसेना बैंड के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि वह वाकई शानदार था।

प्रधानमंत्री ने कहा, “बीटिंग रिट्रीट 2026 में वायुसेना बैंड का प्रदर्शन असाधारण था। उन्होंने ब्रेव वॉरियर , ट्वाइलाइट, अलर्ट (पोस्ट हॉर्न गैलप) और फ्लाइंग स्टार का प्रदर्शन किया। सिंदूर फॉर्मेशन शानदार था।

प्रमुख खबरें

Women Health: Health के लिए Game Changer हैं ये 4 बीज, महिलाएं इन्हें अपनी Diet में जरूर करें शामिल

Kids Summer Breakfast: बच्चों के नाश्ते से हटाएं ऑयली फूड, ये Light Breakfast देगा भरपूर पोषण

मिसाल पेश करते PM Modi: अपने काफिले का आकार 50% घटाया, ई-वाहन पर जोर, आर्थिक संकट से निपटने के लिए बनाया मास्टर प्लान

Tamil Nadu CM Floor Test | तमिलनाडु विधानसभा में महामुकाबला! मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, सीधा प्रसारण और AIADMK में बड़ी बगावत!