प्रधानमंत्री मोदी गाजा में जंग खत्म करने के लिए इजराइल पर कूटनीतिक दबाव डालें: इमाम बुखारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2023

दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गाजा में जारी जंग खत्म करने के लिए इजराइल पर कूटनीतिक दबाव डालने की गुजारिश करते हुए शुक्रवार को कहा कि मुस्लिम जगत इजराइल-फलस्तीन संघर्ष में अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभा पाया है।

उन्होंने कहा, “मुस्लिम जगत इस संबंध में अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाया है और उसे जो करना चाहिए, वह नहीं कर रहा है तथा यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।” बुखारी ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि मेरे देश के प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) इजराइल के प्रधानमंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्तों के जरिये जंग खत्म करने और मसलों को हल करने के लिए कूटनीतिक दबाव डालेंगे।”

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जिसमें इज़राइल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय युद्धविराम के साथ-साथ सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग की गई थी।

प्रमुख खबरें

बैंकिंग सिस्टम पर Akhilesh Yadav का केंद्र पर वार, KYC और CIBIL को लेकर दागे 12 सवाल

Kawardha में PM Janman Yojana के नाम पर ठगी, दो ठेकेदारों पर FIR

सवालों के घेरे में हैं जेएनयू के क्रांतिकारियों की चयनित चुप्पियां

Traffic curbs in Delhi for Durga Puja: Outer Ring Road समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित, दुर्गा पूजा पर दिल्ली मेट्रो से सफर की सलाह