PM Modi Visit UAE: आतंकवाद और मानवता में से किसी एक चुने पाकिस्तान...प्रधानमंत्री मोदी का Dubai से दिया गया भाषण वायरल

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2024

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। पीएम के कार्यक्रमों में यूई की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के पहले दिन शहर में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे और बुधवार को मंदिर का उद्घाटन करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, मोदी द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के रास्ते तलाशने के लिए संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने वाले हैं। वे विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दृष्टिकोण का आदान-प्रदान करेंगे। पीएम मोदी के दुबई में दिए भाषण खूब वायरल हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने बदल डाली Jammu-Kashmir के लोगों की जिंदगी, लोगों को मिल रहे हैं पक्के घर और तमाम तरह की अन्य सुविधाएं

जब अटल बिहारी वाजपेई जी प्रधानमंत्री थे, तब भारत ने परमाणु परीक्षण किया था और दुनिया हैरान रह गई थी। भारत पर प्रतिबंध लगा दिये गये। उस समय, वाजपेयी जी ने दुनिया भर में भारतीयों से देश की मदद करने के लिए कहा था। इस खाड़ी देश में काम करने वाले भारतीयों का सबसे बड़ा योगदान भारत का खजाना भरना है। दुबई में दुनिया के तमाम देशों के लोग रह रहे हैं. दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों के लोगों को भी यहां का 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पसंद है। उस ताकत की कल्पना कीजिए, वह चुंबकीय शक्ति जिसने दुनिया को यहां दुबई तक खींच लिया है।

प्रमुख खबरें

Manipur में जबरन वसूली करते दो उग्रवादी पकड़े गए, PREPAK और KCP से जुड़े हैं तार

प्रमोद तिवारी का दावा, Congress Revival से बैकफुट पर BJP, इसलिए Amit Shah को तोड़नी पड़ी चुप्पी

SIM Card Fraud Alert! SIM कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, लापरवाही पर 3 साल की जेल या 50 लाख रुपये तक जुर्माने का खतरा

Travel Tips: कम बजट में 2 दिन का सुकून देंगे Delhi NCR के पास स्थित Morni Hills और Sariska