PM Modi भोपाल से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2023

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा करेंगे और पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही। प्रधानमंत्री यहां पहुंचने के बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाएंगे जहां से वह देश के विभिन्न हिस्सों के प्रमुख शहरों के बीच पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रत्यक्ष और डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। मोदी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘ये ट्रेन मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड के बीच संपर्क को बढ़ाएंगी।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा