प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से सोमवार दोपहर 3 बजे बात करेंगे, लॉकडाउन पर होगी चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी।

देश में प्रचलित COVID-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक बैठक करेंगे।

कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 1 मई को केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी अहम बैठक हुई थी। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कई अफसर मौजूद रहे। इस बैठक में लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की गई थी।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल