प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को बस्तर दौरा करेंगे, इस्पात संयंत्र का करेंगे लोकार्पण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 02, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के नगरनार इस्पात संयंत्र का लोकार्पण करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। पिछले ढाई महीने में प्रधानमंत्री मोदी की यह कांग्रेस शासित राज्य की चौथी यात्रा होगी। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण करने की योजना बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को बस्तर बंद का आह्वान किया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह 11 बजे बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में होगा। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार तीन अक्टूबर को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का दौरा करेंगे।

वह बोरीडांड – सूरजपुर रेल लाइन को दो-तरफा बनाने की परियोजना तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री ताड़ोकी–रायपुर डेमू रेल सेवा को भी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के ‘कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड’ पर सड़क उन्नयन परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। इस नई सड़क से सड़क कनेक्टिविटी में सुधार आयेगा और क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उसी स्थान पर एक अलग मंच से भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने 30 सितंबर को बिलासपुर में भी परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित किया था।राज्य में भाजपा की दो परिवर्तन यात्राओं के समापन के दौरान यह रैली आयोजित की गई थी। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में राज्य पुलिस के कर्मियों के अलावा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टुकड़ियां भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत

Amit Shah ने Puducherry Police को प्रेसिडेंट्स कलर सौंपा, कई दिग्गज रहे मौजूद