By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। बनर्जी का जन्म पांच जनवरी 1955 को हुआ था। वह पश्चिम बंगाल की तीन बार मुख्यमंत्री बनी हैं।