US में Hyderabad के अंशुल को सिर में मारी 3 गोलियां, परिवार ने MEA से लगाई शव लाने की गुहार

By एकता | Jun 07, 2026

अमेरिका से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद के रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक की अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पिज्जा डिलीवरी करने के दौरान कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह दुखद घटना 5 जून को हुई, जिसकी जानकारी युवक के परिजनों ने दी है। मृतक का परिवार हैदराबाद के पास गुंडलापोचमपल्ली इलाके में रहता है।

इसे भी पढ़ें: विदेश दौरों से परहेज करने वाले Xi Jinping अचानक North Korea क्यों जा रहे?

पार्ट-टाइम काम के दौरान जाल में फंसाया

मृतक अंशुल की बहन तन्वी ने रोते हुए मीडिया को बताया कि उनके भाई उत्तरी फिलाडेल्फिया की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। वीकेंड पर कुछ अतिरिक्त कमाई के लिए वह पिज्जा डिलीवरी का पार्ट-टाइम काम भी करते थे।

तन्वी ने बताया, "हमें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक अंशुल के सिर में तीन गोलियां मारी गईं और उन्हें सड़क पर तड़पने के लिए छोड़ दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके पास से कोई लूटपाट नहीं की गई। अंशुल को पिज्जा पहुंचाने के लिए एक बिल्कुल सुनसान इलाके में भेजा गया था, जो कि एक सोची-समझी साजिश थी। उन्हें जानबूझकर मारने के लिए ही वहां बुलाया गया था। मुझे नहीं पता कि कातिलों को इससे क्या मिला, लेकिन उन्होंने हमारा भाई हमसे हमेशा के लिए छीन लिया।"

विदेश मंत्रालय से शव भारत लाने की गुहार

अंशुल की बहन तन्वी ने इस मामले में अमेरिकी प्रशासन से सख्त न्याय की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के विदेश मंत्रालय से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके भाई के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने का इंतजाम किया जाए। तन्वी ने कहा, "हमें बताया गया है कि सोमवार को शव सौंप दिया जाएगा, बस हम यही चाहते हैं कि वह जल्द घर आ जाए। अमेरिकी मीडिया की खबरों की मानें तो दो बंदूकधारी काले रंग का नकाब पहने और पीठ पर बैग लटकाए हुए दिखे थे, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।"

इसे भी पढ़ें: नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

चार साल पहले पढ़ाई के लिए गए थे अमेरिका

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, अंशुल करीब चार साल पहले अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका गए थे। वहां पढ़ाई खत्म होने के बाद वह नौकरी कर रहे थे। तन्वी ने एक और चौंकाने वाली बात बताई कि इससे पहले भी अमेरिका में कुछ बदमाशों ने अंशुल को निशाना बनाया था और उनसे सोने की चेन, फोन और कैश लूट लिया था। इस घटना के बाद से पूरे गुंडलापोचमपल्ली इलाके में शोक की लहर है।

प्रमुख खबरें

Assam Flood Updates | असम में बाढ़ का तांडव चौबीस घंटे में 10 लोगों की मौत, शिवसागर और जोरहाट में सबसे ज़्यादा तबाही

Sikkim Tunnel Collapse में अब तक 22 शव बरामद, NHPC प्रोजेक्ट में Rescue Operation जारी

NEET विवाद पर जंतर-मंतर से बड़ा ऐलान: Dharmendra Pradhan का इस्तीफा गैर-समझौतावादी शर्त, मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

NEET विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे