प्रधानमंत्री मोदी की माता ने टीवी पर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने बुधवार को गांधीनगर के पास स्थित अपने घर में टेलीविजन पर अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देखा। राज्य सूचना विभाग ने टीवी देखती हुई हीराबेन की कई तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर कुर्सी पर बैठी हैं और भूमि पूजन कार्यक्रम देख रही हैं। हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के बाहरी क्षेत्ररायसन इलाके में रहती हैं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में उत्सव मनाया गया और राज्य के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा की गई। लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर भी खुशी जाहिर की।

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास