प्रधानमंत्री मोदी की ‘‘मुजरा’’ टिप्पणी बिहार का अपमान है: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘‘मुजरा’’ टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उन्होंने यह टिप्पणी करके ‘‘बिहार का अपमान’’ किया।

सासाराम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता और महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुमार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बिहार में एक चुनावी रैली में विपक्षी नेताओं के लिए ‘मुजरा’ शब्द का इस्तेमाल किया... मोदी जी ने इस शब्द का इस्तेमाल कर बिहार का अपमान किया... यानी यहां मुजरा होता है। यह बिहार और उसके मतदाताओं का अपमान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी खुद को ‘‘तीसमारखां’’ मानते हैं... वह गलत धारणा में हैं। जनता ही असली ‘तीसमारखां’ है। वह (प्रधानमंत्री) एक तानाशाह हैं... अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो लोगों को कुछ भी कहने की इजाजत नहीं होगी।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह चुनाव मूलतः जनता बनाम मोदी है... राहुल बनाम मोदी नहीं।’’ उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी का सम्मान करते हैं, लेकिन मोदी कांग्रेस नेताओं का सम्मान नहीं करते हैं।

खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को नहीं बल्कि अमीर लोगों को गले लगाते हैं। एक जून को सासाराम सहित बिहार के आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Ukraine में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: Putin

Trump ने कर ली चीन की नींद उड़ाने वाली वेपन डील! ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचेगा अमेरिका

कुत्तों पर SC की सख्त टिप्पणी, अगली सुनवाई में मानवता पर होगा सवाल

विंटर में ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पहनें Winter Co-ord Set, दिखेंगी आप स्टाइलिश