Constitution Day 2022 | संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, कहा- प्रस्तावना में हमारे विश्वास ने भारत को लोकतंत्र की जननी बना दिया

By रेनू तिवारी | Nov 26, 2022

संविधान दिवस 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की प्रस्तावना में हम लोग एक प्रतिबद्धता, संकल्प और विश्वास है जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी बना दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस पर कहा कि भारत के सामने नए अवसर आ रहे हैं। सभी बाधाओं को पार करते हुए, यह आगे बढ़ रहा है। अब से एक सप्ताह बाद भारत को जी20 की अध्यक्षता मिल जाएगी। बड़े टीम इंडिया के रूप में, हम सभी को दुनिया के सामने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ानी चाहिए और उसके योगदान को उनके सामने लाना चाहिए। यह हमारा सामूहिक कर्तव्य है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज के वैश्विक हालात में पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हैं। भारत के तेज विकास, इसकी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और इसकी मजबूत होती वैश्विक छवि के बीच दुनिया बड़ी उम्मीदों से हमारी ओर देख रही है।

इसे भी पढ़ें: 'आतंकवाद से मानवता को खतरा', जयशंकर ने 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं को न्याय के कठघरे में लाने का आह्वान किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 मुंबई में हुए आतंकी हमले के दर्द को भी याद किया। उन्होंने कहा कि आज  Mumbai Terror Attack की बरसी भी है। 14 साल पहले, जब भारत अपने संविधान और नागरिकों के अधिकारों का जश्न मना रहा था, तब मानवता के दुश्मनों ने भारत पर सबसे बड़ा आतंकी हमला किया था। मैं हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देता हूं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar