प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन युद्ध पर चर्चा करेंगे : व्हाइट हाउस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच होने वाली बातचीत में यूक्रेन का मुद्दा भी शामिल होगा। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने मंगलवार को वाशिंगटन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मोदी और बाइडन शांति शिखर सम्मेलन या शांति प्रस्ताव पर किस स्तर तक बात करेंगे, इस पर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।” अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर हैं। बाइडन दंपती 22 जून को मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।

किर्बी इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के बीच बैठक के दौरान यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा होगी।उन्होंने कहा, “मुझे इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस सप्ताह होने वाली राजकीय यात्रा के दौरान यूक्रेन युद्ध का मुद्दा उठेगा।” किर्बी ने कहा, “हालांकि, वे (मोदी और बाइडन) किस स्तर तक शांति शिखर सम्मेलन या शांति प्रस्ताव पर बात करेंगे, इस पर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। इसके लिए हमें उनकी राय का इंतजार करना होगा। मुझे कोई संदेह नहीं है... यूक्रेन में जो हो रहा है, वे इस पर जरूर चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत