प्रधानमंत्री मोदी ने कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण को समर्पित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

पुणे|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जब कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण को समर्पित आर्ट गैलरी सह संग्रहालय का उद्घाटन किया तो उनके परिवार का तो जैसे सपना ही पूरा हो गया।

मालगुड़ी दक्षिण भारत का एक ‘काल्पनिक गांव’ है जिसे आर. के. लक्ष्मण के भाई आर. के. नारायण ने अपनी लघु कहानियों के संग्रह ‘मालगुड़ी डेज’ के लिए बनाया है।

गैलरी का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं उषा लक्ष्मण (आर. के. लक्ष्मण की पुत्रवधू) को बधाई देना चाहता हूं। आज आर. के. लक्ष्मण को समर्पित आधुनिक आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया गया... मैं उषाजी और उनके परिवार को उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ इस परियोजना को पूरा करने के लिए बधाई देता हूं।’’

इस अवसर पर उषा लक्ष्मण ने कहा कि इस परियोजना की शुरूआत 26 जनवरी, 2015 को हुई थी, जब लक्ष्मण का निधन हुआ था।

उन्होंने पीटीआई-से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी पुणे में हुए आर. के. लक्ष्मण के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इस संग्रहालय की घोषणा करने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल