जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान का अपना तीन दिवसीय दौरा खत्म कर शनिवार को स्वदेश रवाना हो गए। यहां वह जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व के अन्य नेताओं से मुलाकात की। ओसाका में अपने प्रवास के दौरान मोदी ने शिखर वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों की श्रृंखला में हिस्सा लिया। मोदी छठी बार जी-20 शिखर वार्ता में शामिल हुए जिसका आयोजन 28 और 29 जून को हुआ।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने फिर कहा, जम्मू-कश्मीर से हटना चाहिए धारा 370 

इंडोनिशयाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ बैठक के दौरान दोनों देश ने द्विपक्षीय व्यापार के लिए 2025 तक 50 अरब डॉलर का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। मोदी ने जी-20 देशों को आपदा प्रबंधन पर एक वैश्विक गठबंधन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आपदाओं की स्थिति में जल्द एवं प्रभावी सुधारात्मक उपायों की जरूरत होती है क्योंकि ये गरीबों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी ओसाका में जी-20 शिखर वार्ता के बाद दिल्ली रवाना हो गए जहां उन्होंने वार्ता के कई सत्रों, द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।”

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील