प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी। पर्रिकर का रविवार को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। तटीय राज्य पहुंचने के बाद मोदी पणजी में कला अकादमी पहुंचे जहां उन्होंने 63 वर्षीय वरिष्ठ नेता को अंतिम विदाई दी। उन्होंने पर्रिकर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनके प्रति अपनी संवेदनाएं जताई। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पर्रिकर के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: सच्चे देश भक्त और असाधारण प्रशासक थे मनोहर पर्रिकर: PM मोदी

पर्रिकर की अंतिम यात्रा शाम चार बजे के बाद शुरू होगी। प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि पर्रिकर का अंतिम संस्कार यहां मिरामार बीच पर सोमवार को शाम पांच बजे किया जाएगा। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है। गृह मंत्रालय के अनुसार, पर्रिकर का पूर्ण सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Suffers Fresh Injury | टीम इंडिया को बड़ा झटका! हार्दिक पंड्या फिर चोटिल, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर,

Odisha Heavy Rain: गहरे दबाव से भारी बारिश, 14500 लोग राहत केंद्रों में भेजे गए

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी