नेशनल वॉर मेमोरियल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तीनों सेना प्रमुखों सहित मौजूदा सभी ने रखा मौन

By रेनू तिवारी | Jan 26, 2022

दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, रक्षा सचिव अजय कुमार और सेना के तीनों अंगों यानि थलसेना, वायुसेना और नौसेना के प्रमुख मौजूद रहे। 

इस दौरान पीएम ने एक विशेष रूप से एक टोपी पहनी हुई थी। उन्होंने उत्तराखंड की टोपी पहनी थी जिसपर ब्रम्ह कमल अंकित था। इसके अलावा उन्होंने मणिपुर की सभ्यता को दर्शाता हुआ मफलर भी ओढ़ा था।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर