गाय और ओम के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर वार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘ओम’’ एवं ‘‘गाय’’ शब्दों का उल्लेख करने का विरोध करने वालों पर बुधवार को तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसे लोग ही देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।इस बीच, कई विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को इस बात के लिए चिंतित होना चाहिए कि गाय के नाम पर लोगों की हत्या हो रही है और संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है। कान्‍हा की नगरी मथुरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ओम' शब्‍द सुनते ही कुछ लोगों के कान खड़े हो जाते हैं। कुछ लोगों के कान में 'गाय' शब्‍द पड़ता है तो उनके ‘‘बाल खड़े हो जाते हैं, उनको करंट लग जाता है। उनको लगता है कि देश 16वीं-17वीं सदी में चला गया है।’’उन्होंने कहा कि ऐसे लोग ही देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने मथुरा में राष्ट्रीय पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘‘... भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पशुधन बहुत मूल्यवान है। कोई कल्पना करे कि पशुधन के बिना अर्थव्यवस्था चल सकती है क्या? गांव चल सकता है क्या? गांव का परिवार चल सकता है क्या? लेकिन पता नहीं 'ओम' शब्द सुनते ही करंट लग जाता है कुछ लोगों को।' 

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद एक वैश्विक समस्‍या है जो विचारधारा बन गई है: नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘लोग जब गाय के नाम पर मारे जा रहे हैं तो आपको चिंतित होना चाहिए। प्रधानमंत्री को चिंतित होना चाहिए कि संविधान का घोर उल्लंघन हो रहा है। हम अपने प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं कि जब तबरेज, पहलू खान या अखलाक मारे जा रहे हैं तो उन्हें यह सोचकर चिंतित होना चाहिए कि ‘मेरे देश में क्या चल रहा है।’’राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद माजिद मेमन ने कहा कि मोदी एक धर्मनिरपेक्ष देश के प्रधानमंत्री हैं और उन्हें अक्सर धार्मिक मामलों का जिक्र नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘वह धर्मगुरु नहीं हैं... प्रधानमंत्री को स्पष्ट कर देना चाहिए कि ‘मैं सरकार के मुखिया के तौर पर किसी को भी धर्म के नाम पर, ‘ओम’ या ‘गाय’ के नाम पर किसी को बर्दाश्त नहीं करूंगा, उन्हें अपने हाथ में कानून नहीं लेने दूंगा।’’

प्रमुख खबरें

Cybercrime और महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court गंभीर, केंद्र सरकार से डिजिटल नुकसान रोकने के लिए मांगा प्रभावी Mechanism

नई संसद, PM हाउस, तो फिर क्यों नहीं...15 अगस्त से CJP पूरे देश में छेड़ेगी नया आंदोलन, दिपके का ऐलान

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe