प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक अब 24 मई को रिलीज होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को घोषणा किया कि लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के एक दिन बाद 24 मई को विवेक ओबेरॉय अभिनीत यह फिल्म देशभर में रिलीज होगी। ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ नामक इस फिल्म को पहले 11 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुये इस पर प्रतिबंध लगा दिया।

इसे भी पढ़ें: PM के खिलाफ बच्चों से अपशब्द बुलवाने का आरोप, बाल आयोग ने प्रियंका को दिया नोटिस

पिछले महीने अपने आदेश में, चुनाव आयोग ने चुनाव अवधि के दौरान यह कहते हुये फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था कि ऐसी कोई भी फिल्म जो किसी भी राजनीतिक इकाई या व्यक्ति को लाभ पहुंचाती है, उसे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले चुनाव आयोग का आदेश आया था। निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी चलेगी।

इसे भी पढ़ें: मोदी जी बहुत कमज़ोर निकले, देश का जवान जीत गया: केजरीवाल

सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम देश के कानून का सम्मान करते हैं। फिल्म के बारे में बहुत सारी चर्चाओं और उत्साह के बाद, हमने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब 24 मई 2019 को अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म का प्रचार महज चार दिन के लिए होगा। मुझे उम्मीद है कि अब किसी को भी फिल्म से कोई समस्या नहीं है और हम इस बार रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं।’’

 उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता और दर्शन कुमार भी हैं। सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह-निर्माता हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना