प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनका संघर्ष एक मिसाल बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने फिल्म और टीवी शूटिंग पर रोक लगायी

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।’’ बाबा साहेब आंबेडकर का जन्म 1891 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वर्ष 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से सम्मानित किया गया।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका