Union Council Of Ministers Meeting | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ यहां बैठक की थी। जिसके बाद मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलें शुरू हो गईं। तीन जुलाई की बैठक प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में होने की संभावना है। इस सेंटर में सितंबर में जी20 शिखर बैठक का आयोजन किया जायेगा। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में नड्डा की मौजूदगी से सरकार एवं भाजपा संगठन में बदलाव की अटकलें शुरू हुईं।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार