काशी वासियों को नई परियोजनाओं का सौगात देंगे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By आरती पांडेय | Sep 14, 2021

पीएम मोदी अक्टूबर महीने में काशी वासियों को ढेर सारी नई परियोजनाओं का सौगात देने आ सकते हैं। काशी की विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं। बनारस में चल रहे प्रोजेक्ट में से रिंग रोड परियोजना सहित अन्य परियोजनाओं को अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सूत्रों के हवाले से यह पता चल रहा है कि प्रधानमंत्री शारदीय नवरात्र के पहले या उसके बाद बनारस दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। 

इसे भी पढ़ें: आंखों पर पट्टी बांध कैनवास पर भगवान गणेश का चित्र बना देते है मूर्तिकार विजय

बीएचयू में छात्रों के लिए स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का निर्माण, बीएचयू में 208 कमरों का गर्ल्स हॉस्टल, पलाही पट्टी में निर्माण, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी कॉलेज एवं स्मार्ट सिटी में घाटों के रिवाइटलाइजेशन के कार्य को भी पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी से हुए बातचीत में जिला अधिकारी कौशल शर्मा ने बताया कि परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए लगातार बिना रुके समीक्षा की जा रही है और दो दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट जुलाई से लेकर अगस्त महीने में पूरे हो चुके हैं। सितंबर माह तक मल्टीलेवल पार्किंग का काम भी पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही अक्टूबर महीने तक रिंग रोड निर्माण का कार्य पूरा हो चुका होगा।

प्रमुख खबरें

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले शौकीन के परिवार को 51.45 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया निर्देश

Donald Trump ने रूस प्रतिबंध कानून पर किए साइन, भारत पर मंडराया 100% शुल्क का खतरा

Election Commission के SIR अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर Congress का अमित शाह पर बड़ा आरोप

Anant Chaturdashi 2026 पर क्यों पहनते हैं 14 गांठों वाला अनंत सूत्र,जानिए इसका धार्मिक महत्व