प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न जिलों के डीएम से करेंगे बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और इस दौरान उनके जिलों में केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने कहा, ‘‘इस संवाद से जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा की जा सकेगी और उनके सामने पेश आ रही चुनौतियों का पता लगाया जा सकेगा।’’

इसे भी पढ़ें: मुंबई की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 लोगों की जलने से मौत, 13 घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

यह सभी नागरिकों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और सभी के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश