प्रधानमंत्री ने मंत्रिपरिषद के साथ ‘चिंतन शिविर’ आयोजित किया, कहा-सादगी ही जीवन जीने का तरीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसे चिंतन शिविर कहा गया। उन्होंने कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है।

सूत्रों के मुताबिक, ऐसे चार और सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न केंद्रीय मंत्री प्रस्तुतियां देंगे। दोनों मंत्रियों ने समय प्रबंधन, दक्षता, समस्याओं के मूल कारणों का विश्लेषण और निजी कर्मचारियों के चयन पर अच्छी कार्य प्रणालियां साझा की।

इसके अलावा कुछ बुनियादी मुद्दों जैसे लोगों के साथ व्यवहार करना, पत्रों का तुरंत जवाब देना भी उनकी प्रस्तुतियों में साझा किया गया। बैठक में मोदी ने मंत्रियों से अपने सहयोगियों की सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों से सीखने को कहा।

दिवंगत केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सादगी ही जीवन जीने का तरीका है। मोदी ने गुजरात के दिनों को याद करते हुये भोज बैठकों के बारे में बात की, जहां हर कोई बैठकों में अपना-अपना भोजन लाता था और भोजन के साथ-साथ विचारों को भी साझा करता था।

राष्ट्रपति भवन के सभागार में करीब पांच घंटे तक यह बैठक चली। सूत्रों ने कहा कि बैठक को चिंतन शिवर कहा गया, जो दक्षता और शासन में समग्र सुधार के लिए एक चिंतन सत्र था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद की नियमित बैठकें करते हैं, जिनमें विभिन्न मंत्रालय महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्तुतियां देते हैं। बैठकें मंत्रियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से खुद को अपडेट रखने में भी मदद करती हैं।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया