विकास के विजन पर प्रधानमंत्री जी का PR हावी है, PM Modi पर प्रियंका गांधी का निशाना

By अंकित सिंह | Jan 10, 2025

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'व्यक्तिगत प्रचार' पर ध्यान केंद्रित करने का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधान मंत्री के जनसंपर्क (पीआर) पर पर्याप्त धन खर्च किया गया है, जबकि सरकार छात्रवृत्ति प्रदान करने में विफल रही जो कई युवाओं के जीवन को बदल सकती थी। उन्होंने 'राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा' (एनटीएसई) छात्रवृत्ति के निलंबन पर चिंता जताई, जो परंपरागत रूप से प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने और देश के विकास में योगदान करने में मदद करती थी।

इसे भी पढ़ें: बिना पैसों के राजनीति संभव नहीं? निखिल कामथ के पॉडकास्ट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब

प्रियंका ने एक्स पर लिखा कि विकास के विजन पर प्रधानमंत्री जी का PR हावी है। उन्होंने आगे कहा कि 1963 में शुरू हुई 'National Talent Search Examination' Scholarship से तमाम बच्चों के भविष्य का रास्ता बना, वे देश की प्रगति के भागीदार बने, उनके लिए अच्छी शिक्षा के द्वार खुले। उन्होंने कहा कि टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन सालों से इस छात्रवृत्ति को रोक दिया गया है, लेकिन प्रधानमंत्री जी के निजी प्रचार के लिए परीक्षा पर चर्चा जारी है। तीन सालों में स्कॉलरशिप पर 40 करोड़ खर्च होते, जबकि प्रचार पर 62 करोड़ खर्च किए गए। छात्रवृत्ति बंद होने से लाखों युवाओं के उज्जवल भविष्य का रास्ता बंद हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री जी का PR बंद नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब