Prime Minister Sharif को ट्रंप ने गाजा के लिए 'Board of Peace' में शामिल होने का निमंत्रण दिया: Pakistan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2026

पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने मीडिया के सवालों के जवाब में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाकिस्तान को औपचारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। अंद्राबी ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति से गाजा के लिए ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का निमंत्रण मिला है।”

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान गाजा में शांति और सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में शामिल रहेगा, जिससे संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार फलस्तीन मुद्दे का स्थायी समाधान हो सके।”

प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर हालांकि विस्तार से कुछ नहीं बताया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में “कूटनीति, विकास, अवसंरचना और आर्थिक रणनीति में अनुभव रखने वाले” नेता शामिल हैं। व्हाइट हाउस ने तुर्किये, मिस्र, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, इटली, मोरक्को, ब्रिटेन, जर्मनी, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत लगभग 60 देशों के राष्ट्राध्यक्षों को इस शांति निकाय में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और ट्रंप के वरिष्ठ वार्ताकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी इस निकाय का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran Deal से इजरायल बाहर! क्या समझौते का होगा पालन, ट्रंप vs नेतन्याहू अब होने वाला है?

Avengers Doomsday Release Date | X-Men और फैंटास्टिक फोर के साथ दिखेगा सबसे बड़ा क्रॉसओवर

JNU Admission 2026: JNU में चाहिए Admission? CUET Score ही है रास्ता, समझिए A to Z पूरी एडमिशन प्रोसेस

FIFA World Cup: Iran ने दो बार पिछड़ने के बाद New Zealand से 2-2 का रोमांचक ड्रॉ खेला