Odisha Election Commission का बड़ा Update: 90% वोटरों का मिलान पूरा, 95% का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2026

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर एस गोपालन ने कहा कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं का मिलान 2002 की मतदाता सूची से किया जा चुका है। सीईओ ने शुक्रवार को कहा कि इस मिलान प्रक्रिया के अगले 15 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है और कम से कम 95 प्रतिशत मिलान हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गोपालन ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) एक अप्रैल से शुरू होगा। उन्होंने कहा, एसआईआर प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी।

उन्होंने कहा, मिलान के दौरान मतदाता का नाम, निकट संबंधी, आयु/जन्म तिथि, मतदान केंद्र, वार्ड संख्या और ईपीआईसी विवरण का मिलान किया जाएगा। बूथ स्तर के अधिकारी इस प्रक्रिया में जमीनी स्तर पर सहायता करेंगे और मतदाता ईसीआईएनईटी पोर्टल, मतदाता सेवा पोर्टल, सीईओ ओडिशा की वेबसाइट और ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने विवरण का सत्यापन कर सकते हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि वे 2025 और 2002 की मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें और बूथ स्तर के अधिकारियों को संबंधित विवरण प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि यदि नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वे अपने पिता/माता का विवरण देकर इसे दर्ज करवा सकते हैं। यदि पिता/माता का नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं मिलता है, तो वे अपने दादा/दादी का विवरण देकर इसे दर्ज करवा सकते हैं। गोपालन ने कहा कि इस मिलान प्रक्रिया के लिए दस्तावेजों या आधार कार्ड की आवश्यकता नहीं है और एसआईआर शुरू होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामों का पंजीकरण किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Pahalgam Terror Attack | पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प-आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा भारत

Iran-US Ceasefire | राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान के अनुरोध पर युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया

Iran के पास चंद घंटों का समय, Donald Trump की चेतावनी- समझौता करें या बमबारी के लिए तैयार रहें

Strait of Hormuz में व्यवधान कोई दूर की घटना नहीं, इसका भारत पर सीधा प्रभाव, राजनाथ सिंह के बताई कड़वी सच्चाई