केरल में भारी बारिश: पीएम मोदी ने सीएम पिनाराई विजयन से की बात, मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2021

नयी दिल्ली|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति को लेकर रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से बातचीत की।इस बीच, मध्य केरल के दो जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण आयी भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से बातचीत की और केरल में भारी बारिश तथा भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

इसे भी पढ़ें: बारिश, बाढ़ से बचाव के लिए केरल में एनडीआरएफ की 11 टीम तैनात होगी

अधिकारी घायलों और प्रभावितों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘‘मैं सभी के सुरक्षित रहने और उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यह दुखद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की मृत्यु हो गयी। मेरी संवदेनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’केरल के राजस्व मंत्री के राजन ने कहा कि बचावकर्मियों ने शनिवार को इडुक्की और कोट्टयम जिलों में विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के मलबे से 15 शव बरामद किए हैं। रविवार को तीन और शव मिलने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में दीपम न जलने पर तमिलनाडु सरकार ने मांगी माफी, मंदिर प्रशासन पर मढ़ा दोष

CM Dhami ने 36 नए नायब तहसीलदारों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- 5 साल में दीं 36000 नौकरियां

December 2026 में सूर्य, गुरु और शनि समेत बदलेंगे 7 बड़े ग्रह, इन 4 राशियों को करियर में लाभ

इमरान मसूद VS अखिलेश यादव: वो सियासी टकराव जो समय के साथ पर्सनल हो गया