प्रधानमंत्री मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है : कुमारस्वामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2022

बेंगलुरू| जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार द्वारा चलाए जा रहे दलों की आलोचना करना महज एक बहाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों का सफाया करना है।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा चलाए जा रहे दल देश और युवाओं के सबसे बड़े दुश्मन है। यह राजनीति की भी सबसे बड़ी समस्या है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया उपदेश है। उन्हें भाजपा की वृद्धि की पृष्ठभूमि का वास्तविक अध्ययन करना चाहिए और फिर भाषण देना चाहिए।’’

उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘यह अब कोई रहस्य नहीं है कि भाजपा ने क्षेत्रीय दलों के खात्मे के लिए क्या किया है।

प्रमुख खबरें

यूरोपीय देशों पर Drone हमले की फिराक में Russia, Poland के PM ने दी चेतावनी

कृषि उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और वैल्यू एडिशन जरूरी: Chirag Paswan

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट