बाइेडन-मोदी की दोस्ती के गवाह बनेंगे हजारों लोग, 23 जून को वाशिंगटन में भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की विकास गाथा में प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर 23 जून को वाशिंगटन में अमेरिका भर से भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 21-24 जून तक अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में मोदी की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा में 22 जून को कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना भी शामिल है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता डॉ भरत बरई ने कहा कि मोदी 23 जून की शाम को देश भर के डायस्पोरा नेताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Delhi: जब केजरीवाल के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, भाषण रोक AAP नेता बोले- अगर ऐसे नारे लगाने से...

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान होने वाले एकमात्र सामुदायिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिष्ठित लोगों की एक राष्ट्रीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस कार्यक्रम की मेजबानी यूएस इंडिया कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा की जाएगी। सह आयोजन समिति का भी गठन किया गया है। बरई ने कहा कि दोनों समितियों में समुदाय को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले योजना शिकागो में एक विशाल स्टेडियम में 40,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करने के लिए मोदी की मेजबानी करने की थी।

प्रमुख खबरें

SIR पर अंदरूनी मतभेद की खबरों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए, विपक्ष का CEC ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला

Asian Games 2026 Schedule | 23 सितंबर को भारतीय एथलीटों का पूरा शेड्यूल, जानें कब और किस इवेंट में उतरेंगे स्टार खिलाड़ी

Election Commissioners की साख पर गहराया महा-संकट! निष्पक्षता पर उठी उंगली, क्या Supreme Court लेगा चुनाव आयोग में असहमति का स्वतः संज्ञान?

23 सितंबर से शुरू हुआ Raj Panchak, 28 सितंबर तक, 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम