प्रधानमंत्री चार जून के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करेंगे : J P Nadda

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2024

रामनाथपुरम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को तमिलनाडु में रामनाथपुरम जिले के परमकुडी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम के समर्थन में रोडशो किया। अन्नाद्रमुक से निष्कासित पन्नीरसेल्वम भाजपा नीत राजग के तहत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रामनाथपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु में 19 अप्रैल को मतदान होगा। 


राज्य में सत्तारूढ़ दल द्रमुक पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधते हुए नड्डा ने इस पार्टी के लोगों पर ‘बालू घोटाले’ में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि द्रमुक का मतलब- डी यानी डायनेस्टी (वंशवाद), एम यानी मनी स्विंडलिंग (पैसे की हेराफेरी) और के यानी कट्टापंचायत (कंगारू अदालत) है। उन्होंने कहा कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर देंगे तथा ‘‘ये सभी लोग जेल में होंगे या जमानत पर होंगे।’’ देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने के बाद चार जून को मतगणना होगी। नड्डा ने विशेष रूप से तैयार किये गये एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो किया। 

 

इसे भी पढ़ें: असम में प्रियंका गांधी ने गौरव गोगोई के समर्थन में रोडशो किया


उन्होंने पन्नीरसेल्वम की तारीफ करते हुए उन्हें ऐसा ‘‘वरिष्ठ नेता बताया जो अनुभवी एवं परिपक्व हैं तथा जिन्होंने तमिलनाडु की खातिर संघर्ष किया है।’’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने कोष आवंटन में इस दक्षिणी राज्य के साथ ‘विशेष बर्ताव’ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘तमिल संस्कृति एवं को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाया।’’ उन्होंने यह भी कहा कि राजग के पिछले एक दशक के शासनकाल में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में तेज छलांग लगायी है तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

अत्यंत शक्तिशाली देश...मोदी के आने से पहले इजरायल पर भारत का बड़ा ऐलान

9 साल बाद इजरायल जाएंगे PM मोदी, कूटनीति के लिहाज से भी अहम है दौरा

Sehri Special: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ये टेस्टी-हेल्दी डिश, Ramadan में नहीं होगी कमजोरी

Chinese New Year 2026 । फायर हॉर्स देगा हिम्मत और बदलाव का मौका, इन Zodiac वालों की चमकेगी किस्मत