असम में प्रियंका गांधी ने गौरव गोगोई के समर्थन में रोडशो किया

Priyanka Gandhi
official X account

प्रियंका गांधी ने रोडशो शुरू करने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों की अपनी एक अनूठी संस्कृति है, ऐतिहासिक विरासत है। भाजपा सरकार ने इस विरासत पर अपने कायदे थोपे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है।

तिताबोर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने असम के जोरहाट में पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के समर्थन में मंगलवार को रोडशो किया। प्रियंका आज (मंगलवार) सुबह जोरहाट हवाई अड्डे पर उतरीं और सीधे तिताबोर पहुंचीं। तिताबोर, जोरहाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री और गौरव गोगोई के पिता तरूण गोगोई ने इस विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, कांग्रेस महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद्र सिंह, असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रियंका ने गोगोई के समर्थन में तिताबोर चरियाली से अपना रोड शो शुरू किया। 

प्रियंका गांधी ने रोडशो शुरू करने से पहले सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्वोत्तर के राज्यों की अपनी एक अनूठी संस्कृति है, ऐतिहासिक विरासत है। भाजपा सरकार ने इस विरासत पर अपने कायदे थोपे हैं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। प्रियंका ने कहा, ‘‘कांग्रेस की पांच न्याय की गारंटी न सिर्फ जनता को राहत पहुंचाएगी, बल्कि युवाओं का और देश का भविष्य मजबूत करेगी।’’ जोरहाट लोकसभा सीट पर गोगोई का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद तपन कुमार गोगोई से होगा। 

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren के खिलाफ दर्ज धनशोधन मामले में ED ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

जोरहाट सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। कांग्रेस की मीडिया समन्वयक (असम) महिमा सिंह ने कहा कि रोडशो शहर के भीतर तिताबोर तिनियाली तक लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद प्रियंका गांधी त्रिपुरा पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में एक और रोडशो करने के लिए त्रिपुरा रवाना होंगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़