पीएम मोदी करेंगे सौरव गांगुली समेत इन भारतीय खिलाड़ियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को भारत के चोटी के खिलाड़ियों से बात करेंगे जिनमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली जैसे शीर्ष क्रिकेटर भी शामिल हैं। इस वीडियो कॉल में खेल मंत्री कीरेन रीजीजू तथा 49 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अभी सारी खेल गतिविधियां बंद है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब जनजीवन सामान्य होगा। बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग को भी 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण सीनियर PGA चैंपियनशिप हुआ रद्द

गांगुली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हां मैं वीडियो कॉल के जरिये माननीय प्रधानमंत्री से जुड़ूंगा लेकिन मैं आपको यह नहीं बता सकता कि उसमें क्या चर्चा होगी। ’’ खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘वह उन्हें लॉकडाउन बनाये रखने का संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिये कहेंगे। वह उनसे लोगों को व्यस्त रखने के लिये वीडियो पोस्ट करने का आग्रह करेंगे। ’’ भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई प्रमुख क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें तेंदुलकर, गांगुली और कोहली के अलावा विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान, युवराज सिंह और केएल राहुल का नाम भी है।

 इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने अगस्त में ‘ए’ टीम के भारत दौरे का विकल्प खुला रखा

क्रिकेटरों के अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू, भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा, दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, धाविका हिमा दास, मुक्केबाज एमसी मेरीकोम और अमित पंघाल, पहलवान विनेश फोगाट और युवा निशानेबाज मनु भाखड़ भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो वीडियो कॉल में हिस्सा लेंगे। इस महामारी के कारण भारत में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi से कभी वास्तविक संपर्क नहीं रहा, वह नजरें मिलाने से बचते हैं: Sonia Gandhi

Numerology 10 November: मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के करियर और निजी जीवन का भविष्यफल

अमेरिकी Senate ने Data Center और ऊर्जा परियोजनाओं की मंजूरी तेज करने वाला बिल आगे बढ़ाया

10 November 2025: Red Fort Metro Station के पास धीमी कार में विस्फोट, 15 की मौत और 20 घायल