पंचायतों तक बात करेंगे प्रधानमंत्री, कार्यक्रम से अधिकाधिक किसानों को जोड़ें कार्यकर्ता

By दिनेश शुक्ल | Dec 17, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 दिसम्बर को रायसेन के किसान सम्मेलन से प्रदेश के 35 लाख किसानों के खातों में 1600 करोड़ की राशि डालेंगे। सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे और पंचायत स्तर तक किसानों से बातचीत करेंगे। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर इस सम्मेलन की तैयारी करें और यह सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक किसान जिला और पंचायत स्तर पर इसका प्रसारण देख सकें। यह बात गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से ऑडियो ब्रिज के माध्यम से कही। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।  

इसे भी पढ़ें: जनसंपर्क अधिकारी शासन के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया की ताकत का उपयोग करें – सुदाम खाड़े

पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक जिला केंद्र, विकासखंड एवं सभी 23 हजार पंचायतों तक किया जाएगा। हर स्तर पर होने वाले इन सम्मेलनों के लिए किसानों को आमंत्रित किया जाए और यह प्रयास किया जाए कि प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक किसान पंचायत स्तर पर होने वाले सम्मेलन से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के लिए हर स्तर पर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का कार्यक्रम के दौरान पालन किया जाए तथा मास्क एवं सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखी जाए।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट