Prime Video Unveils Panchayat Season 3 Trailer | नहीं होगा सचिव जी का ट्रांसफर, प्रधान का चुनाव गरमाएगा फुलेरा का माहौल

By रेनू तिवारी | May 15, 2024

काफी इंतजार के बाद, प्राइम वीडियो ने आखिरकार पंचायत सीज़न 3 का मनोरंजक ट्रेलर साझा कर दिया है। द वायरल फीवर द्वारा निर्मित, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित और चंदन कुमार द्वारा लिखित, पंचायत का नया सीज़न फुलेरा-वासियों की हरकतों पर गहराई से प्रकाश डालेगा। जैसे-जैसे राजनीति और प्रतिद्वंद्विता सर्वोच्च होती है, विनोदी परीक्षणों और क्लेशों को जन्म देती है। ट्रेलर में इसके बहुचर्चित रिटर्निंग स्टार कास्ट जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका को दिल और राजनीति के अलावा और भी बहुत कुछ में उलझते हुए देखा गया है।

उत्साह बनाए रखने के लिए पंचायत 3 के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। हाल ही में मेकर्स का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पोस्टर में पूरी कास्ट नजर आ रही थी, लेकिन केवल सचिव अभिषेक त्रिपाठी यानी जीतेंद्र कुमार गायब थे। एक तरफ फैंस इस बात से परेशान थे कि वह पोस्टर से गायब क्यों हैं तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है जिसे देखकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने हाथ से हटवाया Kareena के नाम का टैटू! तस्वीर हुई वायरल, लोग बोले- लगता है तीसरी बैगम आने वाली है!!

हैरानी की बात यह है कि फुलेरा गांव के लिए नए सचिव की तलाश शुरू हो गई है. इसके लिए वैकेंसी भी जारी कर दी गई है और साथ ही लोगों से सीवी भी मांगा गया है. ये कोई मज़ाक नहीं है, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिस पर लिखा है, 'वैकेंसी! फुलेरा को नए सचिव की तलाश है...पंचायत...क्या आप बनेंगे फुलेरा के अगले सचिव? अपना सीवी भेजें. इसके अलावा पोस्टर पर एक कुर्सी नजर आ रही है> बता दें कि यह वही कुर्सी है जिस पर सचिव अभिषेक बैठते थे।

पंचायत 3 रिलीज़ डेट

दर्शक 28 मई, 2024 से भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर पंचायत सीज़न 3 देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: India ने England को 0-0 पर रोका, शानदार Defence के दम पर अगले राउंड में पहुंची Team India

Raghuram Rajan का बड़ा बयान: AI के इस्तेमाल पर लगे Tax, कर्मचारियों के लिए Training देने वाली कंपनियों को मिले राहत

Cancer के इलाज में बड़ी जीत: Moderna का Personalized Vaccine सफल, Melanoma के मरीजों को मिली नई उम्मीद

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति