प्रिंस चार्ल्स और कैमिला ने क्यूबा की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

हवाना। प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला ने ब्रिटेन के शाही परिवार की ओर से क्यूबा की पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की। इस यात्रा को ट्रंप प्रशासन की इस कम्युनिस्ट द्वीप को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने की रणनीति के प्रति असहमति का प्रदर्शन माना जा रहा है।

ब्रिटिश शाही परिवार का जोड़ा हवाना पहुंचा और उन्होंने औपनिवेशिक आजादी के हीरो जोस मार्टी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस स्मारक के समीप ही गुरिल्ला लड़ाके चे ग्वेरा समेत प्रमुख समाजवादी क्रांतिकारियों की बड़ी तस्वीरें लगी है।

इसे भी पढ़ें: मिस्र ने मीडिया और सोशल नेटवर्कों पर कड़े किए प्रतिबंध

शाही दंपति अगले दो दिनों में ऐतिहासिक स्थलों, एक सौर पार्क, ऑर्गेनिक फार्म और बायोमेडिकल शोध केंद्र का दौरा करेगा और उद्यमियों से मुलाकात करेगा तथा राष्ट्रपति माइगेल डियाज कैनल के साथ रात्रिभोज में शामिल होगा। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह