दो साल बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मिले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने अमेरिका से ब्रिटेन आने के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से मुलाकात की है। ब्रिटिश शाही घराने से 2020 में अलग होकर कैलिफोर्निया में बस गये शाही दंपती ने दो साल से हैरी की 95 वर्षीय दादी से मुलाकात नहीं की है। प्रिंस हैरी की अगुवाई में इस सप्ताहांत में आयोजित किये जा रहे इनविक्टस गेम्स समारोह के लिए हेग जाते हुए दोनों ने बृहस्पतिवार को यहां रुकने का फैसला किया। बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि महारानी विंडसर में सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजितईस्टर सन्डे की परंपरागत प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होंगी।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच