बड़े भाई विलियम की जिम्मेदारियों का बोझ साझा करने के लिए साथ आ सकते हैं राजकुमार हैरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर, ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट को राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन के साथ देखा गया। दोनों दंपति विंडसर कैसल के बाहर, महारानी को श्रद्धांजलि देने आए लोगों की भीड़ का अभिवादन करते नजर आए। विलियम और हैरी को मार्च 2020 के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखा गया। सिंहासन के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में दूसरे स्थान पर रहे विलियम, अपने पिता महाराजा चार्ल्स तृतीय के राजा बनने के बाद, पहले उत्तराधिकारी बन गए हैं।

कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि 37 वर्षीय हैरी पुनः राजपरिवार में शामिल हो सकते हैं और अपने बड़े भाई की मदद करने के लिए उनकी जिम्मेदारियों का बोझ साझा कर सकते हैं। मैजेस्टी पत्रिका के प्रबंध निदेशक जो लिट्ल ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विलियम और कैथरीन, नए प्रिंस और प्रिंसेस ऑफ वेल्स के तौर पर, मीडिया की नजरों में होंगे। बृहस्पतिवार तक उनके और सिंहासन के बीच एक अवरोधक था लेकिन अब वह हट गया है।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश