गर्लफ्रेंड के लिए ठुकरा दिया राजकुमारी का प्रपोजल, वो फुटबॉल खिलाड़ी जिसने क्राउन प्रिंसेज का दिल तोड़ दिया

By Kusum | May 29, 2025

इन दिनों स्पेन की राजकुमारी लियोनोर और फुटबॉल खिलाड़ी पाब्लो गावी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि, शाही परिवार की खूबसूरत राजकुमार का दिल फुटबॉल खिलाड़ी ने किसी अन्य लड़की के लिए तोड़ दिया। 

वहीं गावी स्पेन के स्टार फुटबॉलर हैं। उनका पूरा नाम पाब्लो मार्टिन पेज गाविरा है। वह ला लिगा क्लब बार्सिलोना और स्पेन की नेशनल टीम के लिए सेंट्रल मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। 2022 में उन्होंने कोपा ट्रॉफी में गोल्डन बॉय अवॉर्ड जीता था। उनका जन्म 5 अगस्त 2004 को हुआ जिसका मतलब है कि वह प्रिंसेज लियोनोर से एक साल बड़े हैं। 

प्रिंसेज लियोनोर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान फुटबॉलर गावी पर मर मिटीं। हुआ कुछ यूं कि स्पेन ने कोस्ट रिका को 7-0 से हरा दिया। जिसके बाद ये अफवाह उड़ी कि किंग फिलीप VI ने फुटबॉलर गावी से अपनी बेटी के लिए ऑटोग्राफ वाली जर्सी देने की गुजारिश की है। उसके बाद से ही लियोनोर और गावी के बीच रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ने लगीं। 

अफवाहों को तब और ज्यादा हवा मिली जब स्पेन ने 2024 का यूरो कप जीता। तब राजमहल में रॉयल फैमिली ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को आमंत्रित किया। वहां प्रिंसेज लियोनोर और गावी के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई दोनों ने एक दूसरे से हाथ भी मिलाया जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा में थीं। तब सोशल मीडिया पर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा कि दोनों के बीच में कुछ तो है। 

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गावा ने प्रिंसेज लियोनोर के प्यार को इसलिए ठुकराया कि वह एक अन्य लड़की से प्यार करते हैं। फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड का नाम एना पेलाया है जो 22 साल की हैं। फिलहाल वह स्टूडेंट हैं। 

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव