By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2017
मुजफ्फरनगर। एक आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्या ने यहां कथित तौर पर लड़कियों के समूह को धमकाया और उन्हें कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पीड़िताओं के परिवार वालों की ओर से दायर शिकायत के अनुसार डिगरी गांव के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की छात्राओं से गुरुवार को प्रधानाचार्या ने जबरन कपड़े उतरवाए। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी चंदर केश यादव में बताया कि प्रधानाचार्या ने कथित तौर पर छात्राओं को उसकी बात न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।