धनबाद में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत 11 कैदी संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

धनबाद| झारखंड के धनबाद जिले के मंडलीय जेल में हत्या के एक मामले में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह समेत कुल 11 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

धनबाद मंडलीय जेल के स्वास्थ्य अधिकारी डा. अलोक विश्वकर्मा ने बताया कि जेल में कुल 555 कैदियों की सोमवार को आरटीपीसीआर जांच करायी गयी थी जिनमें से 11 को संक्रमित पाया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 11 लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद आज भी जेल के सुरक्षाकर्मियों, तथा कैदियों समेत कुल 154 लोगों के नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए एकत्रित किये गये। उन्होंने बताया कि संक्रमित कैदियों को जेल में ही पृथक-वास के लिए अलग-अलग कमरों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

पूर्व विधायक संजीव सिंह पहले से ही अलग कक्ष में हैं लिहाजा उनके लिए अलग कक्ष की आवश्यकता नहीं पड़ी। कैदियों को चिकित्सा सुविधाएं एवं दवाइयां दी जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में फंसा लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ भट, सुरक्षा बलों ने वीडियो कॉल के जरिए दी आत्मसमर्पण करने की चेतावनी

Rahul Gandhi Columbia University Speech | विदेश जाकर देश का अपमान करना राहुल गांधी की आदत, आर्थिक आपदा वाले बयान पर बीजेपी ने किया तीखा पटलवार

Odisha के महिला SHG को बड़ी मदद, सरकार ने जारी किए 329 करोड़ रुपये

Delhi Cabinet का फैसला: Transgender समुदाय को PM-JAY में मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज